फिर बदलेगी NIT में दाखिले की प्रक्रिया
केंद्र सरकार ने NIT नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में दाखिले की प्रक्रिया में संसोधन करने का निर्णय लिया है| तीन-चार साल पहले लागू की गई वर्तमान प्रणाली को बदला जाएगा|
अधिकारिक जानकारी के लिए JEE के आगामी नोटिफिकेशन का इंतज़ार करें|
क्या है वर्तमान व्यवस्था-
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार JEE (Main) में प्राप्त अंकों का 60 प्रतिशत और 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों का 40 प्रतिशत औसत मिला कर मेरिट बनाई जाती है और उसी के आधार पर दाखिला किया जाता है| यह व्यवस्था करीब तीन साल पहले लागू की गई थी|क्या होगी नयी व्यवस्था-
नयी व्यवस्था में 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों को मेरिट में शामिल नहीं किये जाने का निर्णय केंद्र सरकार ने किया है| अब JEE (Main) के अंकों पर ही दाखिला मेरिट बनाई जायेगी|कब से लागू होगी नयी प्रणाली-
नयी प्रणाली अगले सत्र यानी 2017 में होने वाले दाखिले से शुरू होगी, इस वर्ष पुराणी प्रणाली से ही दाखिले होंगे|कितने संस्थानों में होते हैं दाखिले-
JEE (Main) की मेरिट के आधार पर 31 NIT के अलावा कुछ राज्यों (जिनमें हरियाणा भी शामिल है) के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिला होता है| कुछ निजी विश्वविद्यालय और कॉलेज भी इसी मेरिट का उपयोग दाखिले के लिए करते हैं|अधिकारिक जानकारी के लिए JEE के आगामी नोटिफिकेशन का इंतज़ार करें|
0 comments:
Post a Comment