All type of jobs and education related alerts are available here

3 April 2016

डी.यू. में दो हजार सीटें बढ़ी, अब होंगे 57 हजार दाखिले

दिल्ली विश्वविद्यालय 

डी.यू. अर्थात दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रति युवाओं का क्रेज़  तेजी से बढ़ रहा है, किन्तु सीटें सिमित होने ने कारण लोगों को निराशा हाथ लगती थी| युवाओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय में दो हजार सीटें बढ़ा दी गई हैं|

कुल सीटें- 

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले कुल 55 हजार सीटें विभिन्न कोर्सेज़ में थी, जिनमें दो हजार और बढ़ गई हैं| इसप्रकार अब कुल 57 हजार सीटें हो गई हैं और इसका लाभ इसी स्त्री 2016-17 से मिलेगा| यानी इस बार पिछली बार के मुकाबले दो हजार अधिक युवा दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे|

प्रवेश-

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश क्वालीफाइंग परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट ले आधार पर होता है, जिसकी प्रक्रिया मई माह में शुरू होती है|
अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.du.ac.in/ देखें


0 comments:

Archive