All type of jobs and education related alerts are available here

7 June 2016

हरियाणा पुलिस में 3000 विशेष पुलिस कर्मियों की भर्ती 2016

कार्यालय पुलिस महानिदेशक हरियाणा, पंचकुला

विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन- 2016 

(हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 धारा 21 के तहत)
हरियाणा सरकार सभी जिलों में एक वर्ष की नियम अवधि के लिए अनुबंध आधार पर विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में हरियाणा राज्य के लिए सहायक बल स्थापित करने के लिए तय मानदेय पर भारतीय सेना के 3000 भूतपूर्व सैनिकों को भर्ती करने जा रही है-

आयु सीमा- 

भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों की आयु 25 से 50 साल के बीच हो| 

योग्यता-

पूर्व सैनिकों को अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा अस्वस्थता के कारण सेवा से नहीं हटाया गया हो, वे ही पात्र होंगे|
भर्ती के लिए शारीरिक मापतोल या लिखित परीक्षा नहीं होगी, किन्तु निम्न शर्तों को पूरा करना आवश्यक है- 
१. सेना में कम से कम 5 वर्ष की सेवा हो|
२. सेवा से निवृति के समय चिकित्सा A ग्रेड का होना चाहिए| चरित्र प्रमाण पत्र अनुकरणीय/प्रकृष्ट होना चाहिए | 

मानदेय-

केवल एक वर्ष की अवधि के लिए 14000 रूपये प्रति माह मानदेय पर रखा जाएगा| 

नियुक्ति-

चुने गए पूर्व सैनिकों को उनके गृह थाने अर्थात जिस थाने के अंतर्गत उनका घर आता है में तैनात नहीं किया जाएगा बल्कि सबसे नजदीकी थाणे में नियुक्ति दी जायेगी| 

सुविधाएं-

सहायक बल के सदस्यों को भर्ती के समय दो जोड़ा वर्दी, एक जोड़ा जूते और अन्य जरुरी वर्दी सम्बन्धी सामान के लिए 3000 रूपये केवल एक बार दिए जायेंगे|
बल के सदस्य जब सरकारी दौरे पर होंगे उन्हें 150 रूपये की दर से TA/DA दिया जाएगा|
उन्हें पुलिस कर्मियों की तरह आकस्मिक अवकाश भी दिए जायेंगे | 
ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 10 लाख रूपये, स्थायी विकलांगता पर एक से 3 लाख रूपये और गंभीर चोट पर एक लाख रूपये अनुग्रह राशि भी दी जायेगी|

रिक्तियों का विवरण-

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय गुडगाँव - 500
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद- 400
पुलिस उपायुक्त पंचकुला - 100
पुलिस उपायुक्त शहरी अम्बाला- 50
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण अम्बाला- 100
पुलिस अधीक्षक यमुनानगर- 50
पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र- 50
पुलिस अधीक्षक  करनाल- 50
पुलिस अधीक्षक कैथल -50
पुलिस अधीक्षक  मेवात- 100
पुलिस अधीक्षक  पलवल- 100
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी- 100
पुलिस अधीक्षक नारनौल- 100
पुलिस अधीक्षक रोहतक- 200
पुलिस अधीक्षक  सोनीपत- 200
पुलिस अधीक्षक पानीपत- 100
पुलिस अधीक्षक झज्जर- 150
पुलिस अधीक्षक  हिसार- 100
पुलिस अधीक्षक  फतेहाबाद- 50
पुलिस अधीक्षक  सिरसा- 50
पुलिस अधीक्षक  भिवानी- 200
पुलिस अधीक्षक  जींद- 200
कुल पद- 3000

नामांकन केंद्र -

अम्बाला को छोड़ कर प्रत्येक जिले की पुलिस लाइन| अम्बाला में पुलिस उपयुक्त शहरी और ग्रामीण के कार्यालय में नामांकन करवाया जा सकता है|

साक्षात्कार-

साक्षात्कार के लिए दिनांक 15.06.2016 को सुबह 7.00 उपरोक्त नामांकन केन्द्रों पर अपने चार पासपोर आकर के फोटो और सभी मूल दस्तावेजों सहित पहुंचना है| 


0 comments:

Archive